News PR Live
आवाज जनता की

खेत में जमीन के नीचे दफन मिली महिला, तीन बच्चे की मां युवक के साथ प्रेम प्रसंग में भागी थी, वापस लौटने पर नाराज थे ससुरालवाले..मौत के बाद सभी फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी ठीकहा गांव में तीन बच्चे की मां का शव खेत के जमीन में गढ़ा हुआ मिला। हत्या का आरोप ससुराल वालो पर लगाया गया है। वहीं घटना के बाद से ही ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं। सूचना के बाद मौके पर सकरा पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानाकारी के मुताबिक तीन बच्चे की मां का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। हालांकि वह कुछ ही दिनों में वापस लौट गयी। गांव में पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें ससुराल वालों ने उसे स्वीकार कर लिया लेकिन पत्नी के बदचलनी के कारण ससुराल वालों ने हत्या कर खेत के जमीन में शव को गाड़ दिया।

बच्चों के साथ घर से फरार हो गया। मृतका महिला के ससुराल से सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि हत्या कैसे हुई इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की माने तों जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोषी जो भी पाए जाएंगे उन्हें किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.