- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- सारण में पार्टी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वह देशद्रोहियों से बीजेपी के लिए वोट नहीं मांगें। बता दे की उन्होनें कहा की उस वोट को वह लालू परिवार के लिए छोड़ दें। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी को देशद्रोहियों के वोट की जरुरत नहीं है।
दरअसल, गिरिराज सिंह ने भेल्दी और मढौरा के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगा और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान गिरिराज सिंह मढौरा के मिर्जापुर, इसरौली, बहुआरापट्टी आदि गांवों में जनसंपर्क किया और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रूडी को जिताने की अपील की।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

