गंगा किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला अज्ञात श’व, कुत्ते ने नों’च खाया था, पुलिस पहचान करने में जुटी, कुछ दिन पहले यहीं मिली थी बच्चे की लाश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर भागलपुर से है। जहां एक व्यक्ति की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक हनुमान घाट के गंगा किनारे क्षत विक्षत हालात में एक अज्ञात शव दिखा है। कुत्ते ने शव को बुरी तरह से नोंचा खाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कल शाम में शव गंगा घाट के किनारे लगा था।

बता दें कि यहाँ हर महीने में दो- तीन शव किनारे मिलते हैं। प्रशासन इसपर पूर्णरूपेण मौन है। इसी घाट के किनारे 10 दिन पहले भी एक बच्चे का शव मिला था। यहां से ही कई वार्डों में गंगा का पानी किया जाता है। यह मामला बरारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाट का है। ग्रामीण इन मामलो को लेकर काफी समय से शिकायत कर रहे। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट:-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article