मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान सीट समझौते पर कुछ भी विवाद नहीं है…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK : पटना – राजद प्रवक्ता श्री मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान आया है।नामांकन में एन0डी0ए0 के बड़े नेताओं के शामिल होने पर मृत्युंजय तिवारी ने बयान देते हुए कहा की – कितने बड़े चेहरे चले जाएं नामांकन में उससे फायदा नहीं होने वाला है।

जनता ने मन बना लिया है महागठबंधन को बिहार में चुनना है। महागठबंधन में सीट बंटवारे के विवाद पर उन्होंने कहा कि सीट समझौते पर कुछ भी विवाद नहीं है। सभी बातें साफ हो चुकी है कि कौन सीट पर महागठबंधन के कौन प्रत्याशी जाएंगे। बता दे पहले चरण में चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है ऐसे में प्रत्याशियों के साथ सम्राट चौधरी,उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान भी पहुंचें है। इधर महागठबंधन अपनी तरफ से तैयारी में लगा है। महागठबंधन के प्रत्याशी भी आज नामांकन दाखिल कर रहे है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article