बढई मिस्त्री को चोरी का आरोप लगाकर की जमकर पिटाई,इलाज के दौरान मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,बायपास थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी मोड़ के समीप सोमवार को एक बढ़ई मिस्त्री को लोगों ने बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। जिसकी देर रात इलाज़ के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। बता दे कि मृतक पर लोहा चोरी का आरोप लगाकर उसे इस कदर पिटाई की की उसकी स्थिति गंभीर हो गई,जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरुल्लाहचक निवासी स्वर्गीय जुगल शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा के रूप में हुई है।बतादे कि किसी ने डायल 112 की टीम को इसकी सूचना दी थी,डायल 112 ने इसे बबरगंज थाना पहुंचा दिया था, वही स्थिति नाजुक होने के कारण बबरगंज थाना पुलिस ने उसे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने स्थिति नाजुक होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया था। जहां उसकी देर रात मौत हो गई।वहीं घायल के जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर बबरगंज पुलिस ने वार्ड 42 के पार्षद अरशदी बेगम के पति सोनू को कॉल किया।वही थाना के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि आपके मोहल्ले का संजय शर्मा जो बढ़ई मिस्त्री है उसको किसी ने मारा है, उसके घर खबर कर दें। इधर सूचना मिलते ही पार्षद पति सोनू ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी।वहीं मृतक की पत्नी अपने मासूम बच्चे को लेकर अपने परिजनों के साथ मायागंज अस्पताल पहुंची।

जहां अपने पति की स्थिति देखकर वह फूट-फूट कर रोने लगी बता दे कि मृतक की पत्नी के द्वारा बाईपास थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।वही मृतक की पत्नी काजल का कहना है कि मेरे पति बढ़ई मिस्त्री हैं,वह पैसा का तकादा करने गए थे, लेकिन चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने पीटा है। काजल ने बताया कि दुर्गा पूजा के पहले से ही वह तगादा करने के लिए जाया करते थे।सोमवार सुबह भी तगादा करने के बाद काम पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे।इसके बाद दोपहर के वक्त उन्हें एक फोन आया कि उसका पति चोरी करते हुए पकड़ा गया और उसकी पिटाई हुई है। वही मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरी शादी के 2 साल से ऊपर हो गया, उनके बारे में कभी मैंने शिकायत नहीं सुनी है, वह कभी चोरी नहीं कर सकते हैं,वह चोर नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article