News PR Live
आवाज जनता की

गर्मी से झुलस रहे बिहारवासियों के लिए राहत की खबर, कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। गर्मी से झुलस रहे बिहारवासियों को राहत मिल सकती है। बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पश्चिमी, मध्यम और दक्षिणी बिहार में गर्मी का प्रकोप कुछ ज्याबदा ही है। झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मी द बढ़ी है।

प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। आमतौर पर औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। स्कारइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी भारत से सटे बांग्लांदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं, बिहार से छत्ती सगढ़ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है।  बिहार का अधिकांश इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। खासकर मध्यई, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों  में गर्मी का प्रकोप कुछ ज्या दा है। तेज धूप के साथ औसतन तकरीबन 40 डिग्री सेल्सियस तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। उमस भरी गर्मी ने परेशानी को और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों की मानें तो आने वाले समय में इस परिस्थिति से निजात मिलने की उम्मीमद है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के कई इलाकों में अगले 5 दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना है. बिहार के साथ ही झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आने वाले गंगा के मैदानी इलाकों में भी बादल के बरसने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों ने बिहार में 12 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रििय होने का अनुमान जताया है। इस बार मानसून के सामान्यष रहने की उम्मीूद है। पूर्वोत्त र भारत के कई इलाकों में मध्य म से तेज बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा दक्षिण भारत के भी कई राज्यों  में बारिश हो रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.