गला काट कर युवती का शव मदुरना पहाड के पास फेंका, सिर गायब।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

गला काटकर एक युवती का शव मदुरना पहाडी पर अपराधियों द्वारा फेंक दिया गया। इस दौरान मदुरना पहाडी के पास पुलिस ने युवती के शव के धड को बरामद किया और युवती का सिर गायब था। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब लोग अपने खेत पर जा रहे थे। जाने के दौरान देखा कि खेत में एक युवती का शव फेंका गया है। पास जाने पर लोगों ने देखा कि युवती के शव का धड है और सिर गायब है। इसके बाद युवती के शव बरामद होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गायब हुए सिर को खोजने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद जब युवती का शव पुलिस ने बरामद नहीं की तो शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव की पहचान में जुट गयी है। इस संबंध में पूछने पर थानेदार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिय गया है। पुलिस हर बिंदू पर जांच में जुटी हुई है। मामले में जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article