सावन की अंतिम सोमवारी… एक ओर भक्ति, आस्था और विश्वास का संगम

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, सावन की अंतिम सोमवारी पर भागलपुर और इसके आसपास के तमाम शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल शिवमय हो गया प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं बुढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, बरारी स्थित प्राचीन शिवालय, खंजरपुर, मोदीनगर, अजगरीनाथ मंदिर, सुल्तानगंज का विश्वप्रसिद्ध अजगैवीनाथ मंदिर, कहलगांव का बटेश्वर धाम और शिव शक्तिपीठ सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी भक्तों ने स्नान कर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, और पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया महिला, पुरुष, युवा, बच्चे हर उम्र के श्रद्धालु आज शिवभक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए।हर साल आते हैं भोलेनाथ का जल चढ़ाने… आज अंतिम सोमवारी है, विशेष पुण्य मिलता है।

बाबा से सबकी मनोकामना पूरी होती है श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहा हर बड़े मंदिर में पुलिस बल की तैनाती की गई। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन किए गए थे प्रशासनिक अधिकारी ने कहा की हमारी ओर से पूरी तैयारी की गई थी सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, और भीड़ नियंत्रण को लेकर सारे उपाय किए गए”सावन की सोमवारी को भगवान शिव को समर्पित सबसे पावन दिन माना जाता है। खासकर अंतिम सोमवारी को विशेष फलदायक और पुण्यदायी माना गया है ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से जल चढ़ाने पर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article