गोपालगंज में अपराध का कहर, पति के अत्याचार से नाराज पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पति के पिटाई से नाराज़ होकर पत्नी ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला गांव में एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे महिला का बुरा हाल  हो गई। महिला को परिजनो ने तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दे की  महिला की पहचान बेदू टोला गांव निवासी रामानंद राम की पत्नी अनारकली देवी के रूप में हुई है । महिला ने बताया की उनके पति रामानंद राम ने किसी काम के लिए उनसे पैसे मांगे थे लेकिन पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया था।

इस दौरान दोनो पति पत्नी के बीच लड़ाई शुरू  हो गई । झगड़ा शुरू होने के बाद  पति ने अपने पत्नी की पिटाई कर दी। झगड़े से परेशान  महिला ने घर में रखे सब्जी के पौधों में डालने वाला कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया। सेवन करने के कुछ देर बाद महिला बेहोश  हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसकी जानकारी होते ही महिला के पति और अन्य रिश्तेदार ने महिला को तत्काल ईलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन महिला की स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने इलाज के लिए तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहा अभी महिला का इलाज डॉक्टर कर रहे है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article