गोपालगंज में BMP जवान की चाकू गोदकर हत्या, अपराधियों ने शव को होमगार्ड मैदान के पीछे लगाया ठिकाना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में अपराधि किस कदर बेखौफ हैं, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां एक बीएमपी के जवान की निर्मम तरीके से हत्या हो गई है। अपराधियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को होमगार्ड मैदान के पीछे गड्ढे में ढक दिया। घटना जिले के थावे थाना इलाके के दुर्गा मंदिर की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीएमपी के जवान का नाम अर्जुन दयाल है।वह नेपाल का रहने वाला था।उसकी एक बेटी भी है। वह बीएमपी -1 में तैनात था और उसका कोड 845 है।अर्जुन दयाल की ड्यूटी गोपालगंज में विधानसभा चुनाव के दौरान थावे होमगार्ड मैदान के पास बनाए गए स्ट्रांग रूम पर लगाए गया था। उसके बाद से ही उसकी तैनाती थावे दुर्गा मंदिर परिसर में की गई थी।

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि बीएमपी जवान अर्जुन दयाल बीएमपी एक मे था। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं। जिसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि बीएमपी के जवान अर्जुन दयाल का तबादला बगहा कर दिया गया था। वह अपना सामान पैकिंग कर लिया था और आज ही बगहा निकलना था,लेकिन बीती रात उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

Share This Article