पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के सुपुत्र रंजीत कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ थामा जदयू का दामन, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन भी मौजूद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- PATNA- सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय, पटना में टिकारी विधानसभा के पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के सुपुत्र श्री रंजीत कुमार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए जनता दल (यू0) का दामन थामा।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह ने पर्ची देकर सक्रिय सदस्य के रूप में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर श्री चंदन कुमार सिंह ने कहा कि श्री रंजीत कुमार सिंह बातौर समाजसेवी क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और समाज के सभी वर्ग में उनका व्यापक प्रभाव है।

 

वही आपको बता दे कि जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन जी ने रंजीत कुमार सिंह को चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू के पार्टी ऑफिस अनेको कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई वही पंकज रंजन ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा का चुनाव जिसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही ज्यादा से ज्यादा कुशवाहा समाज जदयू के तरफ आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं।

 

 

रंजीत कुमार सिंह के आने से गया के विभिन्न क्षेत्रों में जद(यू0) को संगठन मजबूती मिलेगी, जिसका लाभ पार्टी सहित एनडीए गठबंधन को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने में श्री रंजीत कुमार सिंह अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर पार्टी के कई साथीगण मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article