गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आज जिलाधिकारी सावन कुमार करेंगे उद्घाटन।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

कैमूर जिले के जगजीवन स्टेडियम मैदान पर शुक्रवार को कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। आयोजित मैच का उद्घाटन कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश के मोहम्मदपुर टीम बनाम बिहार के छपरा फुटबॉल क्लब टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम में नाइजीरियन खिलाड़ी भी शामिल हैं। गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष दिनेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 5 जनवरी दिन शुक्रवार से प्रारंभ होकर 7 जनवरी दिन रविवार तक होगा पहला मैच 5 जनवरी को दूसरा सेमीफाइनल मैच 6 जनवरी को एवं दोनों सेमीफाइनल में विजेता रहे टीम 7 जनवरी को फाइनल मैच खेलेगा। आयोजित टूर्नामेंट में कैमूर सहित उत्तर प्रदेश व बिहार के अन्य जिला छपरा फुटबॉल क्लब सिवान स्पोर्टिंग क्लब की टीम भाग ले रही है दूसरा मैच मेजबान कैमूर एवं स्पोर्टिंग क्लब सिवान के बीच कल यानी 6 जनवरी को खेला जाएगा। कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर जगजीवन स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article