जुगाड़ गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कटिहार के बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर तेलता मुख्य सड़क के मध्य शादीपुर के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुत्तीपुर पंचायत के अझरैल एवं धनहरा गांव से कुछ किसान जुगाड़ गाड़ी में धान लाद कर पश्चिम बंगाल स्थित टुनीदिघी मंडी में बेचने जा रहे थे।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस बीच शादीपुर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। वाहन में चालक को लगाकर कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग खाई में वाहन के नीचे दब गए। सड़क पर चल रहे राहगीरों एवं ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पांचों लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

 

 

बलरामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेलता भेजा गया। तेलता में मु मुस्लिम, (55 वर्ष) ग्राम अझरैल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने दो लोग की हालत गंभीर होने पर उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया।

 

 

पूर्णिया जाने के क्रम में मु वाजिल अंसारी, (52 वर्ष) और मु तहबुल (55 वर्ष) दोनों ग्राम उत्तर टोला धनहरा भी मौत के गाल में समा गए। वहीं मु यासीन और वाहन चालक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही चल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article