घर में मिली विवाहिता की लाश, पिता ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप, बिजनेस के लिए दामाद मांग रहा था पैसे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां एक विवाहिता की डेड बॉडी मिली है। पिता ने ससुराल वालों द्वारा बेटी को दहेज के लिए पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। वहीं लड़की का शव घर के कमरे से मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गईय, मामले की सूचना पुलिस को दी गई।ष जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने कहा कि परिजन जो बयान देंगे। उस आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए महिला की सास समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं जानकारी पाकर पहुंचे पिता ने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है।

पिता का कहना है कि बेटी के शरीर पर बेल्ट से मारने के निशान हैं। उसकी गला दबा कर हत्या हुई है। दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। बिजनेस के लिए दामाद पैसे मांग रहा था। जो देने से मना करने पर बेटी को मार दिया। परिजन ने बताया कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। रोजी ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। लेकिन, इधर साल भर से ससुराल वाले उसपर पैसे को लेकर दवाब बना रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article