News PR Live
आवाज जनता की

चोरों ने घर में किया जमकर तांडव, घर के लोगों को बंधक बनाकर जमकर पीटा, सामान लेकर निकलते बने

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के गया से है जहां इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम गंगटी में देर रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने एक घर के लोगों को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने पहले लोगों के बेरहमी से पहले पीटा फिर चोरी करके आराम से निकलते बने। यह घटना गंगटी गांव के अकबर कुरैशी पिता कैलू मियां के घर में घटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत पीड़ित अकबर कुरैशी ने बताया कि मुझे बुरी तरह से चोरों ने पीटा है इसलिए काफी गंभीर चोटें आई हैं। वो और घर के सभी लोग काफी दहशत में हैं। क्योंकि कुछ लोगों की पहचान भी की गई है। उनका कहना है कि चोरों द्वारा जाते जाते धमकी दी गई कि अगर उन्होंने किसी को भी चोरों के नाम बताए तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

घटना के बाद से ही अकबर कुरैशी के घर वाले दहशत में है। घर वालों ने स्थानिय पुलिस थाना को सूचना दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.