सम्राट चौधरी ने बता दिया लालू का असली मतलब, कहा लालू प्लस टेन = लालटेन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बीजेपी ने आरजेडी का असली मतलब समझाया है। लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता शब्दों की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। पिछले दिनों तेजस्वी यादव की सभा में उनके सामने ही चिराग पासवान की मां को गालियां दी गई। इसे लेकर बिहार की सियासत में खूब बयानबाजी हुई। अब आरजेडी की एक महिला एमएलसी ने चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्द कहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने आरजेडी का असली मतलब समझाया है।

दरअसल, जमुई में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा के दौरान किसी समर्थक ने चिराग पासवान की मां के लिए अशब्दों का प्रयोग किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत भी शुरू हों गई। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आरजेडी एमएलसी उर्मिला ठाकुर द्वारा चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article