PHED मंत्री संजय सिंह ने जन्मदिन पर महावीर मंदिर में किया पूजन, जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 12 अप्रैल। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को पटना स्थित महावीर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

सुबह मंदिर पहुंचकर मंत्री ने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा, आरती एवं अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने राज्य की खुशहाली, शांति और प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर के बाहर मौजूद गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच अपने हाथों से प्रसाद और खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंदिर प्रशासन की ओर से मंत्री को विशेष प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समर्थक भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article