औरंगाबाद में जमीनी विवाद में देवर ने भाई और भाभी को गोली मार दी है जिसमें भाई की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है जानकारी के अनुसार बताया जाता है लंबे समय से आपस में जमीनी विवाद चल रहा था और आज बड़ा भाई और भाभी अपने घर में सिलाई का काम कर रहे थे छोटा भाई ने हाथ में पिस्टल लहराते बड़ा भाई और भाभी पर गोलियों से बौछार कर दिया जिसमें की बड़ा भाई की दर्दनाक मौत हो गई वहीं भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद अस्पताल लाया जहां की वह जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रही है इधर घटना की सूचना मिलते हीमौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई में जुड़ गई है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
