दिवाली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, बिहार के लिए रेलवे और स्पाइसजेट ने बढ़ाई सुविधा

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार, यूपी और झारखंड के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देशभर के विभिन्न शहरों से 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि किसी को सफर में परेशानी न हो।

इसी के साथ अब स्पाइसजेट एयरलाइन ने भी बिहार के लिए अपनी हवाई सेवाओं में इजाफा किया है। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पाइसजेट ने अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से पटना के लिए नई फ्लाइटें शुरू की हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई से दरभंगा के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एयरलाइन ने बताया कि ये नई फ्लाइट्स उनकी मौजूदा सेवाओं (दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी से पटना और बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली से दरभंगा) के अलावा होंगी। साथ ही त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते फ्लाइट शेड्यूल में भी बदलाव किए गए हैं ताकि यात्रा और सुगम हो सके।

10 अक्टूबर 2025 से इन अतिरिक्त उड़ानों की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से हो चुकी है। स्पाइसजेट ने बताया कि उसने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने रूट नेटवर्क को पूरी तरह अपडेट किया है।

इसके अलावा एयरलाइन ने हाल ही में अयोध्या को दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से जोड़ने वाली स्पेशल नॉन-स्टॉप दीपावली फ्लाइट्स भी शुरू की हैं।

त्योहारी सीजन में यह कदम प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है — अब चाहे ट्रेन हो या विमान, घर लौटना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article