दिल्ली सरकार का बिहार की महिलाओं के लिए बड़ा कदम, अब हर महीने देगी 1000 रुपए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA– दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और जो दिल्ली की निवासी हैं।इसके अलावा, बिहार की महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक शर्त रखी है। यदि बिहार की महिलाएं इस शर्त को पूरा करती हैं, तो उन्हें भी हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।

‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। माना जा रहा है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक आजादी मिलेगी। हर महीने 1000 रुपये मिलने से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी कर सकेंगी। अपने परिवार का बेहतर तरीके से ख्याल रख पाएंगी। दिल्ली सरकार का मानना है कि यह योजना महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे, जैसे वोटर ID कार्ड, पहचान पत्र और पते का प्रमाण। दिल्ली में निवास करने वाली सभी महिलाएं, चाहे वह किसी भी राज्य से संबंधित हों, इस योजना में आवेदन करने के योग्य हैं। एकमात्र शर्त यह है कि उनके पास दिल्ली का वोटर ID कार्ड होना चाहिए।

इसका मतलब यह है कि बिहार से दिल्ली में आकर रहने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।आवेदन कैसे करना है, इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से किए जा सकेंगे। दिल्ली सरकार जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी देगी। माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article