जमीन के कुछ टुकड़े के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, कर दिया ह/त्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में जमीन के महज कुछ टुकड़े कि खातिर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारे छोटे भाई को किया गिरफतार और लाश का पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल,मां के फर्द बयान पर पुलिस ने ममला किया दर्ज।

 

मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर तारापुर अनुमंडल अन्तर्गत रनगांव में दो सहोदर भाइयों के बीच जमीन के महज कुछ टुकड़े लिए विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई प्रभाष शर्मा ने बड़े भाई सुमन शर्मा के सर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे बड़ा भाई सुमन शर्मा का सर फट गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिससे वो जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया,सुमन शर्मा के मृत्यु कि ख़बर सुनकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया।इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रागिनी कुमारी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की माता सावित्री देवी के फर्दबयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

और आरोपित प्रभाष शर्मा जो जख्मीवस्था में इलाज हेतु आया था को गिरफ्तार कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वजनो की निगरानी में मुंगेर भेजा गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।
बाइट:- रागिनी कुमारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष तारापुर थाना। बाइट:- सुधीर शर्मा मृतक के पिता

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article