राजद विधायक का एक बार फिर अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध,गाँव में प्रवेश वर्जित!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक का अपने ही विधानसभा क्षेत्र में विरोध का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है. कभी धरने पर बैठे लोगो से मिलने पहुंचते ही विधायक जी का विरोध शुरू हो जाता है तो कभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने ही विधायक जी के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लग जाता है. इस बार तो ग्रामीणों की मदद करने पहुंचे विधायक जी का विरोध ही शुरू हो गया. लगातार क्षेत्र में जनता के आक्रोश का सामना विधायक जी को करना पड़ रहा है. जिस वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है की गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय अपने विधानसभा क्षेत्र के धोबौली गांव में पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोग पुरानी बागमती नदी के धार पर गांव से चंदा इकट्ठा कर पुल का निर्माण कार्य कर रहे थे उसी पुल में चंदा देने पहुंचे थे राजद विधायक निरंजन राय तभी वहां के स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विधायक जी का विरोध शुरू कर दिए. लोगों ने कहा कि जिस पुल के लिए 30 साल से लोग मांग कर रहे हैं वह आज तक किसी भी नेताओं के द्वारा नहीं बनाया गया। हर बार जब चुनाव नजदीक आता है तो विधायक और नेताजी वोट मांगने चले आते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

चुनाव हो जाता है तो फिर नेता जी का कोई पता नहीं चल पाता है साथ ही लोगों ने कहा है कि इस बार के चुनाव में किसी भी दल के नेता का गांव में प्रवेश वर्जित रहेगा.बता दें की अभी हाल ही के दिनों की अगर बात करें तो वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला विधायक जी के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा था तभी विधायक जी के खिलाफ वहां के स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए थे, इस वाक्या के बाद राहुल गांधी ने भरी मंच से स्थानीय विधायक जी का अंग वस्त्र भी स्वीकार नहीं किया, जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article