जमीन के लिए हुई गोलीबारी का लाइव वीडियों हुआ वायरल, गरजती रही गोलियां।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया जिले के मुफ्फसिल थाना के सुरहेरी गांव के निकट एक ही खानदान के दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े मुहल्ले में घुस कर की गई गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी करने वाले एक नहीं बल्कि अनेक हैं। यह भी कि वे किसी पेशेवर अपराधी के माफिक दनादन गोलियां चला रहे हैं। बेख़ौफ़ होकर। मानो युद्ध का मैदान है। सामने से गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह में हुई घटना का यह वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नहीं कई लोग हथियार लेकर खुलेआम गांव में पहुंचे और अंधाधुंध की है। फायरिंग करते हुए अपराधी नजर स्प्ष्ट नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से लोग घटना को अंजाम दे रहे हैं। उससे स्पष्ट होता है कि अपराधी विपक्षी के जबरदस्त विरोध के बावजूद मुहल्ले में काफी देर तक उत्पात मचाते रहे। लेकिन इस बीच पुलिस नहीं पहुंची। यह अलग बात है कि घटना के दौरान एक युवक को गोली लग गई फिर भी पुलिस नहीं पहुंची। गोली लगने के बाद जब मौके पर अफरातफरी मची तो उसके बाद पुलिस जरूर पहुंची और मोर्चा सम्भाला। लेकिन इस बीच सभी अपराधी मौके से भाग कर अपनी मांद में जाकर छिप गए।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना गुरुवार की सुबह की है। जमीन विवाद को लेकर एक ही खानदान के दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस बीच एक पक्ष के दावेदार ने बुधवार को विवादित जमीन पर ईंट गिरवाई। यहीं से बात बिगड़ने लगी। दूसरे पक्ष ने हो हल्ला कर उन्हें भगा दिया। लेकिन विवादित जमीन पर दावा कर कर रहा दूसरा पक्ष गुरुवार को बड़ी संख्या में लड़कों के साथ मिलकर जमीन पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। पूरी तैयारी के साथ धावा बोलने आए पक्ष ने अपने गुर्गों के साथ गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक पक्ष के जुबैद उर्फ फरहान को गोली लग गई। जबकि माज के रोड़े लगने से सिर फूट गए और शाद को पैर हाथ जख्मी हो गए। सभी मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती हैं। मूफ़स्सिल थानाध्यक्ष रघुवर प्रसाद ने बताया कि मामले में कार्रवाई जा रही है। केस दर्ज किए गए हैं। अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article