बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ नालंदा का चरणबद्ध आंदोलन जारी, 21 सूत्री मांगों को लेकर अस्पताल चौराहा पर किया प्रदर्शन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ नालंदा की ओर से राज्य के गृह रक्षकों की बरसों से लंबित 21 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज कर दिया गया है। सोमवार को संघ के नेतृत्व में बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर धरना प्रदर्शन किया गया।संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गृह रक्षकों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस कारण आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।आंदोलन की अगली कड़ी में 28 जनवरी 2025 को जिला कार्यालय से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। इस दौरान प्रदर्शनकारी थाली पीटकर सरकार की दोहरी नीतियों का विरोध करेंगे।संघ का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे गृह रक्षक हताश और निराश हैं। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article