जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा संगमेश्वरनाथ पशुपतिनाथ चारणपीठ, भक्तों ने किया पूजन, लगाए पौधे

PR Desk
By PR Desk

विकास सिंह

आरा :आज अयोध्या में प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की नींव रखी, वहीं इसका उत्साह देश के दूसरे हिस्से में भी देखा गया। बिहार के आरा में भी राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में संगमेश्वरनाथ पशुपतिनाथ चारणपीठ में विशेष पूजा की व्यवस्था की गई थी। यहां के भक्तों द्वारा विधी-विधान से पूजन किया गया, साथ ही पौधरोपण भी किया गया।

आज हिंदुओं के भगवान श्री राम मंदिर निर्माण से सनातन धर्म का राम राज स्थापित हुआ। 500 साल से भगवान श्री राम अयोध्या में पंडाल में निवास करते थे लेकिन आज भक्तों के प्रार्थना को खुद ईश्वर ने सुना और आज स्वयं अपने मंदिर के निर्माण हेतु मार्ग प्रशस्त किया।

संगमेश्वर नाथ परम धाम ग्राम-बिंदगवां द्वारा पूरे पूजन विधि-विधान द्वारा मंदिर के पुरोहित मंटू मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण कार्यक्रम किया। साथ ही जय श्री राम का उदघोष करते हुए पूरे ग्राम का परिक्रमा किया।इस दौरान भगवान कृष्ण का प्रिय पौधे कदम्ब का पेड़, सबरी प्रिय जामुन, पूजा पौधे पाकड़ लगाया गया ताकि जनकल्याण हो सके व पर्यावरण शुद्ध हो सके।

इसके पूर्व में भी राम मंदिर शिलान्यास में विश्व के अति दुर्लभ संगम की मिट्टी एवं पावन जल भेजा गया था क्योंकि भगवान श्री राम का संबंध इस स्थल से कई ग्रंथो में मिलता है। इस दौरान समस्त संगमेश्वर नाथ परम धाम भक्तो ने हाजिरी लगाई।

Share This Article