समस्तीपुर के यात्री हो जाए खुश! अब समस्तीपुर से गुजरेगी जयनगर-कोलकाता और रक्सौल-हावड़ा समर सोशल ट्रेन।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  अब समस्तीपुर के यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए समस्तीपुर जंक्शन होकर जयनगर-कोलकाता और रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत जल्द ही होने वाला है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल 13 अप्रैल से 15 जून के बीच प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी। यह ट्रेन हावड़ा से रक्सौल के बीच 10 ट्रिप लगाएगी।

बता  दे की ट्रेन रात 11 बजे से खुलकर अगले दिन दिन दोपहर 02:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 14 अप्रैल से 16 जून के बीच हर रविवार को कुल 10 ट्रिप चलेगी। ट्रेन रक्सौल से संध्या 04:55 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03185 कोलकाता-जयनगर समर स्पेशल 12 अप्रैल से 14 जून के बीच कुल 10 ट्रिप परिचालित होगी। ट्रेन कोलकाता से रात्रि 11:55 बजे परिचालित होकर अगले दिन दोपहर 02:15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

 

ट्रेन संख्या 03186 जयनगर-कोलकाता समर स्पेशल 13 अप्रैल से 15 जून के बीच हर शनिवार को कुल 10 ट्रिप में चलेगी। ट्रेन जयनगर से दिन के 03:25 बजे परिचालित होकर अगले दिन सुबह 05:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article