जहानाबाद का चप्पा-चप्पा मोदीमय: सम्राट चौधरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहानाबाद पहुंचे और एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री चंद्रेश्वर चंद्रवंशी जी के समर्थन में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित किया।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है और यह विश्वास 4 जून को परिणाम में बदलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं देश को मोदी जी गारंटी पर विश्वास है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि मोदी सरकार धर्म और जाति देखकर योजनाओं को लागू नहीं किया। इस सरकार की प्राथमिकता गरीब रहे हैं। अगर गरीबों के लिए पक्का मकान बने तो सभी जाति, धर्म के लोगों के लिए बना, अगर किसान सम्मान निधि की राशि पहुंची तो सभी लोगों को मिला।

 

श्री चाैधरी ने जोर देकर कहा कि बिहार को मोदी जी के मजबूत नेतृत्व एवं उनके वादों पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए के पास साफ नीति है, तो सफल नेतृत्व भी है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए के प्रत्याशी को वोट दीजिएगा तो यह मोदी जी को मिलेगा, लेकिन अन्य प्रत्याशियों को वोट दीजिएगा तो किसे मिलेगा?

 

जनसभा में लोगों से एनडीए को मिल रहे आशीर्वाद से गदगद श्री चौधरी ने कहा कि जनता का यह जोशो-खरोश इस बात का प्रमाण है कि फिर एक बार मोदी सरकार तय है। उन्होंने कहा कि भारत अब अपने गौरवशाली इतिहास को फिर से देख रहा है। आज देश फिर से विश्व गुरु बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ चला है।

 

उन्होंने कहा कि यह काम तब हो सका जब आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर मजबूत सरकार बनाई। उन्होंने लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार के लिये आह्वान किया।

 

इस मौके पर श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जहानाबाद का कोना-कोना और चप्पा-चप्पा मोदीमय है। जहानाबाद का जनसमर्थन ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ बनाने का उद्घोष कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article