जिला प्रशासन ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कजरी और सूफी गानों का दर्शकों ने लिया आनंद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-कैमूर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को संध्या में जिला प्रशासन के द्वारा लिच्छवी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम तिरंगे के नाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और शिक्षकों की प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों और समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसपर दर्शक देशभक्ति भावनाओं में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल भभुआ, राज्य सम्पोषित बालिका +2 उच्च विद्यालय, भभुआ, +2 उच्च विद्यालय भभुआ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुदरा, गांधी स्मारक +2 उच्च विद्यालय चैनपुर, संत लारेन्टज इंग्लिश स्कूल भभुआ के बच्चों के द्वारा देशभक्ति सामुहिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं उच्च विद्यालय अखलासपुर की छात्राएं कजरी गीत ‘पिया मेहंदी लियादा मोती झील से जाके साइकिल से ना’ प्रस्तुत की। जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया की छात्राओं के द्वारा वीहू नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

वहीं संगीत शिक्षक आशीष कुमार मिश्रा का सारंगी वादन और सौरभ कांत पांडे की सूफी गायन का भी दर्शकों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा सभी कलाकारों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article