आगामी 15-16 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाले अधिवेशन को लेकर सभी राज्य स्वस्थ्य संविदा कर्मि संघ के द्वारा किया गया बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर मायागंज हॉस्पिटल स्थित ओटोडोरियम में राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के भागलपुर इकाई की बैठक किया गया इसका मुख्य एजेंडा आगामी 15-16 फरवरी 2025 को बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के तत्वाधान में अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) का द्वितीय त्रैवार्षिक अधिवेशन के आयोजन में साकारात्मक भाग लेने के लिए विचार -विमर्श और योगदान निमित था अधिवेशन का उद्धघाटन महामहिम राज्यपाल आसिफ मोहम्मद खां से करवाने को प्रस्तावित है तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं बिहार विधान परिषद संजय मयूख को आमंत्रण पत्र भेजा गया है बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के सचिव ललन कुमार सिंह ने कहा कि अधिवेशन 15 एवं 16 फरवरी 2025 को पटना के गांधी मैदान के समीप आई एम ए हाल में होगा.

सिंह ने कहा कि बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के सभी सदस्यों के सहयोग से महासंघ के अधिवेशन में स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श व समाधान एवं कर्मचारियों के हितों के बारे में एक साथ मिलकर कार्य करने की दिशा में निर्णय लिया जाएगा जो मिल का पत्थर साबित होगा महामहिम के अनुभव एवं मार्गदर्शन से यह अधिवेशन सफल होने के साथ साथ प्रेरणादायक भी बनेगा हमें विश्वास हैं कि उक्त अधिवेशन में सभी प्रमुख लोगों की गरिमामय उपस्थिति से अधिवेशन में चार चांद लग जाएंगे साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य संविदा कर्मियों से अपील किया कि इस महाधिवेशन को सफल बनाने में सभी कर्मी अपने- अपने स्तर से सार्थक सहयोग करें मौके पर राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ भागलपुर जिला इकाई के उपसचिव सुजीत कुमार झा,मधुकांत झा,बबलू कुमार,समीर कुमार भदोरिया,शंकर पासवान,ओम गुप्ता,चंदन कुमार,अनिल कुमार, जितेन्द्र कुमार जीतू सहित भागलपुर और बांका जिला के संविदा कर्मी कार्यक्रम की सफलता के लिए उपस्थित रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article