जेपी नड्डा ने लोगों से विकसित भारत और मजबूत सरकार के लिए वोट करने की अपील की

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से विकसित भारत और मजबूत सरकार के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करता है। वहीं उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति बदलने का काम किया। पहले जहां जात को जात से लड़वाने, धर्म को धर्म से लडवाने, भाई को भाई से लडवाने का काम होता था। फूट डालो राज करो की राजनीति होती थी लेकिन 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से देश की राजनीति संस्कृति बदल दी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करना शुरू किया। वे बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जनता दल यू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने आरजेडी का विश्लेषण करते हुए कहा की आर से रिश्वतखोरी, जे से जंगल राज तथा दी से दलदल पार्टी है। उन्होंने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप लोग फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि याद कीजिए लालू का वह राज जब शाम में लोग घर से निकलने से डरते थे। पटना के गांधी मैदान में तेल पिलावन लाठी भजामन रैली हुई थी। यह लोग लाठी लेकर बिहार के लोगों को डराने आए थे। महागठबंधन पर पलटवार करते हुए जेपी नड्डा ने कहा

इंडिया महागठबंधन भ्रष्टाचार्यों की जमात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन सभी भ्रष्टाचार्यों को जेल की सलाखो के पीछे डालकर ही दम लेंगे। एक भी भ्रष्टाचारी नेता छूटेगा नहीं। सब को जेल के अंदर डालने का काम किया जाएगा। लालू प्रसाद यादव ने चारा अलकतरा नौकरी के नाम पर जमीन खाने का काम किया। ऐसे भ्रष्टाचारी लोग की जमात जिनका पूरा परिवार वेल पर है। क्या ऐसे लोगों को आप सुनकर सांसद भेजने का काम करोगे क्या।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article