झारखंड में अमित शाह बरसे, कहा कांग्रेस ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोक सभा चुनाव के दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव प्रचार में जुटे है। बता दे की इसी क्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने झारखंड के खूंटी में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया अलायंस पर जमकर निशाना साधा है. अमित शाह ने जहां भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला, वहीं कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती को लेकर जमकर प्रहार किया. गृह मंत्री ने झारखंड को बनाने के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया और प्रदेश को नक्सलमुक्त करने के लिए केंद्र सरकार की सरहाना की.

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत बिरसा मुंडा को याद करते हुए की. उन्होंने कहा, इसी भूमि से भगवान बिरसा मुंडा ने भारत से अंग्रेजों को निकालने का आंदोलन सबसे पहले शुरू किया था. उस आंदोलन यहां से लेकर नागपुर तक और समग्र देश में क्रांति की ज्योति शुरू की थी. 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आएगी. मोदी जी ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. ये हम सबके लिए गौरव की बात है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article