डंगरी नदी में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK मुंगेर -रविवार की रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजारानी तालाब और बरुई गांव के बीच सकरी डंगरी नदी में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। नदी में युवक के शव की सूचना मिलने पर खड़गपुर पुलिस उसकी शिनाख्त में लग गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को निकलवाने और उसकी शिनाख्त में लगे है।

अधिक अंधेरा होने की वजह से तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग समीप के एक पंचायत के एक गांव के युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की बात बता रहे है है। इधर नदी के किनारे खून का धब्बा स्पष्ट देखा जा रहा है। मौके से एक मोबाईल और चप्पल को पुलिस ने बरामद कर कब्जे में ले लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article