युवती ने नदी मे लगाई छलांग,युवती को बचाने का प्रयास हुआ असफल,वीडियो वायरल!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी में एक युवती ने छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया.जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज पीआर नहीं करता है।बताया जा रहा है की युवती के पुनपुन नदी में छलांग लगाने के बाद एक युवक नदी में डूब रही युवती को बचाने का काफी प्रयास किया. जिस दौरान किसी राहगीर द्वारा ये मंजर मोबाइल कैमरे में क़ैद कर लिया गया ।1 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता की युवक युवती को बचाने की हर मुमकिन कोशिश नदी में करता नजर आ रहा है वही किसी कारण से युवक युवती को बचाने में असफल रहा ऐसे में युवक किसी तरह अपने आपको तैर कर नदी से बाहर निकलता दिख रहा है।

फिलहाल इस वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही गौरीचक थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टिम युवती को ढूंढने के प्रयास में जुटी है।गंगा नदी में छलांग लगाने वाली युवती के बारे में पुलिस को अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि न्यूज़ पीआर इस खबर की पुष्टि नहीं करता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article