तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने 14 जून से सामूहिक अवकाश पर जाने का लिया निर्णय 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने मंगलवार को बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिहारशरीफ के संघ कार्यालय में बैठक कर 14 जून से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया । बैठक के बाद अपनी 5 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा राय को सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने बताया कि मार्च अप्रैल और मई माह का अब तक वेतन नही दिया गया है । जिससे घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है । बाल बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर खर्ची तक के लिए दूसरों के पास हाथ पसारना पड़ रहा है । यदि 13 जून तक हम लोगों की समस्याओं का निधन नहीं किया गया तो हम लोग 14 जून से सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर चल जाएंगे जिसकी पूरी जवाब देही नालंदा सिविल सर्जन की होगी । बैठक में रजनीकांत, पंकज कुमार, सिकंदर कुमार, मोनू कुमार, सच्चिदानंद कुमार, गौतम अरुण, उदय कुमार, संजीत कुमार, विजय कुमार , रंगेश कुमार और राजकुमार के अलावा कई कर्मी शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

5 सूत्री मांग –

1. वेतन भुगतान श्रम कानून के आधार पर किया जाए

2. मार्च, अप्रैल, मई 2024 माह का वेतन अबिलंब भुगतान किया जाए

3. नियुक्ति पत्र अबिलंव दिया जाए

4. परिचय पत्र अबिलंव दिया जाए

5. बेतन के साथ बेतन पर्ची भी अबिलंव दिया जाए

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article