दबंगो ने दिन दहाड़े दहशत फैलाने को लेकर किया कई राउंड फायरिंग,नवनिर्मित ढलाई सड़क पर चलने को लेकर हुआ विवाद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा :इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है,जहां लहेरी थाना क्षेत्र के काशी तकिया मोहल्ले में दबंगो ने मामूली सी विवाद में दबंगो ने जमकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी की।दरअसल काशी तकिया इलाके में पक्की सड़क का निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है।इसी पक्की सड़क पर कुछ बच्चे के चलने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद गोलीबारी और रोड़ेबाजी में तब्दील हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज को सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए।

दर्जनों बदमाशो ने गली में घुसकर जमकर रोड़ेबाजी भी किया। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच की। जांच के दौरान एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। वही घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगो ने पूर्व रंजिश की बात कही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article