दरभंगा में बिजली व्यवस्था का आता पता नहीं,भीषण गर्मी में हांफ रहे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भीषण गर्मी के साथ साथ बिजली का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है।शहर में बिजली की रात्रिकालीन व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। वहीं लाइट गुल होने पर लोग परेशान होते रहते हैं पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। ऐसा नही कि कंपनी में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।

रात्रि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त हैं। बावजूद इसके लाइट जाने पर लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों द्वारा कई बार कॉल करने के बाद भी कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर से फॉल्ट आदि को दुरुस्त करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोमवार को बंगाली टोला फीडर के रामानंद पथ मोहल्ले में रात्रि के 12 बजे ट्रांसफॉर्मर से फॉल्ट के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई थी। उपभोक्ताओं द्वारा लगातार बिजली विभाग के शिकायत नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। यही स्थिति पंडासराय में बुधवार की रात देखने को मिली।

यहां भी देर रात ट्रांसफॉर्मर से फॉल्ट के कारण मोहल्ले की बिजली कट गई थी। रात्रि में शिकायत के बाद सुबह में बिजली चालू की गई। यानी इन दिनों रात्रि में बिजली कटने के आठ से 10 घंटे बाद सुबह में ही मिल पाती है। रात 12 से सुबह आठ बजे तक बिजली जाने या फॉल्ट आने की शिकायत सुनने वाला कोई स्थाई कर्मचारी दफ्तर में तैनात नहीं रहता।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article