दरभंगा मे आपसी विवाद में पड़ोसी ने पड़ोसी को गला रेतकर,किया पुलिस के सामने सरेंडर।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बिहार के दरभंगा जिला में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आपसी विवाद में पड़ोस के एक युवक ने अधेड़ उम्र के युवक को गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। तेज धार हथियार से गला काटने के बाद आरोपी कुछ देर तक वहां पर खड़ा रहा। जिसके बाद खुद ही थाना जाकर पुलिस के सामने अपने आप को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घायल को इलाज के लिए DMCH भेज कर अनुसंधान में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के 55 वर्षीय निवासी मो नसीम और 19 वर्षीय मो तौक़ीब उर्फ चांद के बीच पिछले कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। उसी क्रम में मंगलवार की देर शाम सिमरी हाई स्कूल के पास बगीचे में मो तौक़ीब उर्फ चांद ने मो नसीम को तेज धार हथियार से गला रेतकर कर सीधा थाने पहुंचकर अपना अपराध कबूल कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मो नसीम और मो तौक़ीब उर्फ चांद दोनों पड़ोसी है। मो नसीम गांव के आसपास ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। इस कांड के बाद परिवार के लोगों में काफी रोष है।

 

वही सिमरी थाना अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे थाना पर एक 19 वर्षीय मो तौक़ीब, पिता मो रकीब आया। जिसने थाना पर आकर बताया कि उसने एक व्यक्ति को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर मार दिया गया है। घटना के सत्यापन के लिए सशस्त्र बल के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके पर 50-55 वर्ष का एक व्यक्ति जिसके गले पर जख्म का निशान था वह छटपटा रहा था। जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया और लड़की की निशानदेही पर हथियार को भी बरामद कर लिया गया। वही उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे की वजह की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर करवाई कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article