विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर में अधिकारियों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भागलपुर के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारियों ने को शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने समीक्षा भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की बैठक में चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई इसके बाद सभी अधिकारी कृषि भवन और नगर निगम मतदान केंद्र पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि अधिकांश मतदान केंद्र संतोषजनक हैं कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक बूथों पर दो गेट बनाए जाएँ, ताकि मतदाताओं को प्रवेश और निकासी में कोई परेशानी न हो.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article