दहेज के लिए पति ने सात महीने की गर्भवती पत्नी की कर दी ह’त्या, मोटरसाइकिल नहीं दिया तो पति ने दे दी मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक ओर सरकार दहेज मुक्त बनाने के लिए तरह-तरह के जागरूकता अभियान के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का काम कर रही ताकि शादी के समय न दहेज़ लें और न दें, लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही दहेज़ की मांग की जा रही। मांग पूरी नहीं करने पर शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता की हत्या कर देते हैं। ताज़ा मामला दीपनगर थाना इलाके के समस्ती ही गांव की है।

बुधवार की रात पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। बताया जा रहा कि पति मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। शादी का 1 साल बीता भी नहीं कि विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मायके के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। मृतिका महिला रुकमणी देवी की शादी समस्ती गांव निवासी सूरज पासवान से हुई थी।

शादी के बाद से ही बाइक और सोना की मांग करने लगा था। 7 माह की गर्भवती होने के कारण मायके के परिवार वालों ने कहा कि बच्चा पैदा होने के बाद मोटरसाइकिल दे दिया जाएगा, मगर यह बात पति को नहीं पच पाया। मृतिका महिला के बुआ पार्वती देवी ने बताया कि रुक्मिणी की शादी की एक साल अभी अच्छे से गुजरा भी नहीं है और इसकी हत्या कर दी गई।

उन्होनें कहा कि रुकमणी देवी शेखपुरा के पिंजड़ी गांव की है। 2021 मे धूम धाम से उनकी शादी नालंदा के समस्ती गाँव मे किया गया था। शादी के बाद लड़का मोटरसाइकिल, सोना की मांग करता था। 10 दिन पहले लड़का अपने ससुराल आया उसके बाद अपनी पत्नी को ले गया था। मायके के परिजन विदाई नहीं कर रहे थे लेकिन लड़का जबरदस्ती ससुराल से लेकर चला गया। फिर लड़की की हत्या कर दी गई।

दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गाँव पुलिस पहुंची, फिर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। लड़की के परिवार वालों दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामला जो भी हो जांच की जाएगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article