NEWSPR DESK- अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है।आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं।बता दे की ताजा मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज मंगलवार को शराब नीति से जुड़े ईडी मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
