मोबाइल नंबर नहीं देने पर महिला की गोली मार कर ह/त्या

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में मोबाइल नंबर नहीं देने पर बदमाशों ने विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, मृतक की पहचान बालू टोला निवासी स्व जितेंद्र राम के पत्नी मोनी देवी(26) के तौर पर हुई है. घटना, गोपालपुर थाना क्षेत्र के बालू टोला गांव में हुई है .जानकारी के अनुसार, गांव पड़ोस गांव के रहने वाले प्रकाश मंडल विधवा महिला से लगातार छेड़खानी का प्रयास कर रहा था मृतका से रात मोबाइल नंबर आरोपी के द्वारा मांगा गया था, नहीं देने पर महिला से आरोपी उलझ गए थे, दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मृतका ने घटना की जानकारी अपने ससुर को दिया था, ससुर सोच रहे थे कि सुबह इसको लेकर पंचायत करेंगे, लेकिन इससे पहले गुरुवार की सुबह आरोपी मृतका के घर पहुंचे और फिर से मोबाइल नंबर मांगा। जैसे ही मना किया वैसे ही आरोपी ने महिला पर गोली चला दी, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश भी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य को एकत्रित करवा रहेहैं मृतका के ससुर कैलाश राम ने बताया कि पिछले 10 सालों से आरोपी प्रकाश बहु को परेशान करता था गलत संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। बीती रात बहू से आरोपी ने नंबर की मांग किया था, नहीं देने पर विवाद करने लगा। सुबह कट्टा लेकर घर पर पहुंचे और फिर से बहू से नंबर मांगने लगे। जब बहू नंबर देने से इनकार किया तो गोली मार दी और मौके से भाग गए स्थानीय महिला कंचन देवी ने बताया कि अक्सर गांव में शराब पीकर हंगामा करता था, आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। पड़ोस के रहने वाले नाथूराम ने बताया कि सुबह आरोपी प्रकाश मंडल हथियार लेकर गांव में घूम रहा था, पूछने पर उन्होंने पेट में कट्टा को सटा दिया, हालांकि उन्होंने कुछ कहा नहीं। हमें नहीं पता था कि वह आज मर्डर कर देगा, उन्होंने कहा कि हम लोगों को जैसे सूचना मिली तो हम लोग मौके पर पहुंचे दो बच्चे के सर से उठा माता-पिता का साया वर्ष 2021 के कोरोना काल में ही कोरोना से ग्रसित होने के कारण पति जितेंद्र राम की मौत हो गई थी। विधवा महिला मोनी देवी अपने घर में ही किराना स्टोर की दुकान चलाती थी। मृतिका को एक बेटा और एक बेटी है। बेटा रोशन कुमार( 5) और बेटी नूतन (8) शामिल है. घटना के बाद से दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेज दिया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article