भागलपुर में ट्रेडिंग महाकुंभ लाइव मार्केट ट्रेनिंग के साथ 20 दिन अनुशासन पर पल्सर 220 जीतने का मौका

Muskan Gupta

भागलपुर में शेयर मार्केट और ट्रेडिंग सीखने वालों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। ट्रेडिंग और शेयर मार्केट की शिक्षा देने वाली संस्था ‘ग्रो करो’ की ओर से 23 नवंबर को शहर के टाउन हॉल में ‘ट्रेनिंग महाकुंभ’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार समेत देश के कई राज्यों से प्रतिभागी शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस महाकुंभ में लाइव मार्केट के दौरान ट्रेडिंग की ट्रेनिंग देने की तैयारी है।

संस्था के संचालक के अनुसार, महज दो महीने में इस अभियान से जुड़ने वाले लोगों की संख्या 50 से बढ़कर 1500 तक पहुंच गई है, जबकि संस्था को 5 हजार से अधिक इंक्वायरी मिल चुकी हैं। इस बढ़ते उत्साह को देखते हुए ट्रेनिंग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बिहार के अलावा गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक लाइव मार्केट में ट्रेडिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को शेयर बाजार की गतिविधियों और ट्रेडिंग के तौर-तरीकों को समझने का अवसर मिल सके।

संस्था की ओर से प्रतिभागियों को मुफ्त शिक्षा, भोजन और ट्रेडिंग जर्नल समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके साथ ही 20 दिनों तक अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने वाले चयनित प्रतिभागी को पल्सर 220 बाइक देने की घोषणा भी की गई है।

संस्था का अगला आयोजन 14 दिसंबर को प्रस्तावित है।

इस आयोजन के जरिए युवाओं और शेयर मार्केट में रुचि रखने वाले लोगों को ट्रेडिंग की जानकारी देने और प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग जोखिमों के अधीन हैं, इसलिए प्रशिक्षण के साथ जोखिम की समझ भी बेहद जरूरी है।

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article