दो विभिन्न थाना क्षेत्र में नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कार से की अवैध हथियार बरामद,वही दहेज हत्याकांड के 2 अभियुक्त धराए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर नवगछिया पुलिस को 2 विभिन्न थाना क्षेत्र से बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों झंडापुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एन एच 31 पर लड्डू पेट्रोल पंप के पास एक खड़ी कार में अवैध हथियार है पुलिस बल के सहयोग से विधिवत तलाशी के क्रम में उस खड़ी कार से झंडापुर पुलिस ने देशी कट्टा, अलग अलग हथियार के कई मैग्जीन, जिंदा कारतूस व अन्य समान बरामद कर लिया गया है.

वहीं दूसरी ओर रंगरा थाना क्षेत्र से दहेज के लिए एसीड का प्रयोग कर व गला दबा कर हत्या कर दी गई थी।कांड की गंभीरता व गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उक्त हत्याकांड के 2 अभियुक्त को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी अपराध स्वीकार कर ली है। वहीं मृतका शबनम खातून की बरामदगी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article