NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के नवादा से है। जहां एक प्रेमी जोड़े के लिए प्यार करना इसलिए आफत साबित हो गया। क्योंकि लड़का तो बालिग था लेकिन लड़की नाबालिग थी। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला कोचिंग में शुरू हुआ। जिसके बाद दोनों प्यार में पागल होकर जीने मरने की कसमें खाकर भाग निकले। रविवार को किसी मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद दोनों के परिजन और ग्रामीण उनको ढूंढने निकले
मामला पकरीबरावां और वारिसलीगंज से जुड़ा है। वहीं शादी रचाने के बाद दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी पकरीबरावां के कुछ लोगों की नजर उनपर पड़ गई और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। दोनों भाग कर थाना निकल पहुंचे। कादिरगंज थाना में सरण ली। वहीं जानकारी लेने के बाद कादिरगंज को पुलिस ने पकरीबरावां थाना में संपर्क किया। जिसके बाद पकरीबरावां की पुलिस दोनों को साथ ले गई।
बता दें कि लड़का विकास कुमार नारदीगंज के बरिओ गांव का है और लड़की पकरीबरामा के एक गांव की है। वहीं मामले में पकरीबरावां थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि लड़की के भाई ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद लड़के को जेल भेज दिया गया। लड़की को परिजन के साथ घर भेजा ग.या है।