नालंदा में अपराधियों का तांडव,2 लाख रुपए के लिए 4 बच्चों की मां की हत्या….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राज्य में दहेज के लिए हत्याएं अब आम हो गई है। कहीं ना कहीं से कभी ना कभी दहेज हत्या के मामले सामने आ जाते हैं। आपको बता दे की  ये मामला नालंदा का है। जहां 2 लाख रुपए के लिए 4 बच्चों की मां की हत्या कर दी गई है। वहीं रिश्तेदारों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उनको रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, पूरा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के नोनियाबीघा गांव का हैं। जहां 2 लाख की खातिर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान नोनियाबीघा गांव निवासी संतोष पासवान की 27 वर्षीया पत्नी सुधा देवी के रुप में हुई है।

घटना को लेकर सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी निवासी महिला के भाई सोनेलाल कुमार ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा बहन को प्रताड़ित करते थे। प्रसव के दौरान भी ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके पहले चूहे की दवा देकर हत्या का प्रयास किया गया था। इलाज के बाद वह ठीक हुई थी। वहीं 10 साल के भांजे ने बताया कि वह छत पर सोया हुआ था तभी घर वालों ने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। और उसे ननिहाल के लोगों से मां की आत्महत्या करने के बात बताने को कहा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार साल 2010 में उसकी शादी संतोष से हुई थी। इस बीच 2 पुत्र और 2 पुत्री ने भी जन्म लिया। 3 माह पूर्व ही एक बेटा हुआ है। ससुराल वालें 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article