Breaking News: घरेलू विवाद में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या, आरोपी सनकी पति भी गंभीर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 19 मई। बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी बगाही गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप दास अपनी पत्नी फूल कुमारी दास और बच्चों के साथ गांव स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आरोपी ने पत्नी और तीनों बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र निवासी फूल कुमारी दास, पुत्र ह्रदय दास, पुत्री संध्या दास और सोन दास के रूप में हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस सामूहिक हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article