नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म कुल 14 एजेंडा पर लगी मुहर।

Patna Desk

 

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने कुल 14 एजेंडा पर मुहर लगाई है।चुनावी कार्य में लगे कर्मी और सुरक्षा कर्मी कार्य दायरा बढ़ा अब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत पर अनुदान राशि दिया जायेगा है। चुनाव आयोग दिल्ली के तय राशि दी जाएगी। बिहार कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी देखी जा रही है। चुनाव संचालन पुस्तिका की छपाई कोलकाता में की जाएगी। कोलकाता के सरस्वती प्रेस में पुस्तिका की छपाई पर कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

पैक्स सदस्यों को दिवाली का तोहफा मिला है। मैनेजमेंट सब्सिडी में वृद्धि की गई है। प्रति क्विंटल 10 रुपए से लेकर 20 रुपए तक का इजाफा है।चावल की आपूर्ति में यह इजाफा किया गया है। वर्ष 2022-23 में 10रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। यह लाभ चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के 30 जून तक मिल पाएगा। 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति किए जाने पर पैक्स को 25 रुपए क्विंटल और इसके बाद आपूर्ति किए जाने पर 20 रुपए क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।

सिविल विमानन मुख्य उडययन प्रशिक्षक कैप्टन शिव प्रकाश का सेवा विस्तार किया गया है। 31अक्टूबर 2024 तक वे पद पर बने रहेंगे। कैप्टन शिव प्रकाश के सेवा विस्तार पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

बक्सर के तत्कालीन राजपुर CO राकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया है। राकेश कुमार की बर्खास्तगी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। वे अभी वेटिंग फॉर पोस्टिंग हैं।

बिहार के जेल में मानसिक रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगी। सभी 8 सेंट्रल जेल में यह सुविधा होगी। हर जेल में एक एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी। यह बहाली कॉन्ट्रैक्ट पर की जायेगी।

Share This Article