नेवी जवान का शव पहुंचा घर, गमगीन आंखों से दी गई विदाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के छपरा से है। जहां मकेर में नेवी जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गमगीन माहौल हो  गया। परिजनों शरीर देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। चारों तरफ चीख़ पुकार मच गयी। नेवी जवान मकेर थाना क्षेत्र के तारा अमनौर निवासी गोबिंदा कुमार (30वर्ष) थे। वह अंडमान निकोबार में नेवी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। बुधवार देर रात वे शहीद हो गए।

नेवी अधिकारियों द्वारा पत्नी के फ़ोन कर उनकी मौत की सूचना दी गई। विभागीय कार्रवाई और मेडिकल प्रोसेस के बाद शनिवार को शव मकेर के तारा अमनौर पहुचा। शनिवार को अधिकारियों के देखरेख में गंडक नदी के किनारे अन्तिम संस्कार हुआ। तिरंगा में लिपटा शव देख सभी लोगो की आंखे नम हो जा रही थी।मृतक 2007 में इंडियन नेवी में कार्यरत थे। वहीं शनिवार के सुबह नेवी के अधिकारी शव लेकर गांव पहुंचे। मृतक जवान को देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई। शव के साथ आये अधिकारियों ने बताया कि मृतक गोबिंदा को अचानक से तेज बुख़ार महसूस हुआ जिसके बाद सहकर्मियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गई।

मृत सैनिक गोबिंद को एक पुत्र तथा एक पुत्री है। सैनिक की शादी बर्ष 2013 में वैशाली के लालगंज स्थित शिरसा गाँव में हुआ था। मृत जवान गंडक नदी के घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस दौरान सैकड़ो लोग शव यात्रा में भारत माता के जयकारे के साथ गोबिंद के अमर होने का नारा लगाते रहे।

Share This Article