कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार मजबूत, ओडिशा पर 203 रनों की बढ़त बनाकर मैच पर पकड़ी पकड़

Muskan Gupta

13 अक्टूबर 2026 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट प्रतियोगिता में बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम ने ओडिशा अंडर-23 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गांधी स्टेडियम, बलांगीर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। पहली पारी की बढ़त को मिलाकर बिहार की कुल बढ़त 203 रनों की हो गई है और अभी आठ विकेट शेष हैं।

मैच में ओडिशा की टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 207 रन बनाकर 48 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

बिहार की गेंदबाजी (पहली पारी ) : वासुदेव प्रसाद सिंह 11.3 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 53 रन देकर 6 विकेट चटकाया। सुमन कुमार को 3 और आदित्य को 1 विकेट मिला।

दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बल्लेबाजी में प्रशांत धीरज कुमार ने 62 रन तथा पवन राय 7 रन बनाकर आउट हुए वहीं शिवम राज 84 रन और कुमार श्रेय बीना खाता खोले नाबाद हैं।

चार दिवसीय इस मुकाबले में अभी दो दिनों का खेल शेष है। ऐसे में बिहार की टीम के पास अपनी स्थिति को और मजबूत करने तथा मुकाबले में निर्णायक परिणाम हासिल करने का अवसर मौजूद है।

मैच की स्थिति (दूसरे दिन की समाप्ति पर)

मुकाबला: बिहार अंडर-23 बनाम ओडिशा अंडर-23

प्रतियोगिता: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट, 2026-27

स्थान: गांधी स्टेडियम, बलांगीर, ओडिशा

बिहार पहली पारी: 207 रन
ओडिशा पहली पारी: 159 रन

बिहार दूसरी पारी: 155/2 (55 ओवर)

बिहार की कुल बढ़त: 203 रन, आठ विकेट शेष।

बिहार की टीम तीसरे दिन अपनी बढ़त को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Share This Article