न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बिग डैडी रेस्टोरेंट के बाहर अपराधियों ने युवक को चाकू मार कर किया घायल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर एक तरफ जहां 2023 को अलविदा कहते हुए 2024 के आगमन पर युवा डीजे के धुनों पर थिरक रहे थे वही एक बड़ा कांड हो गया.बरारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल के रेस्टोरेंट बिग डैडी के बाहर कटहलबाड़ी के रहने वाले युवक को 10 से 15 की संख्या में लोगों के द्वारा मारपीट करने के साथ-साथ चाकू मार दिया। घायल युवक का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक का कहना है कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दो भाइयों के साथ बिग डैडी रेस्टोरेंट गया था। जब वह मोटरसाइकिल पार्क कर रहा था इसी क्रम में 10 से 15 की संख्या में आए लोगों के द्वारा लाठी डंडे से हमला कर दिया। वही चाकू भी मार दिया गया। इसके बाद आसपास के लोगों और भाई के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article